झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- गत दिवस मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के घोषित हुए परिणाम के बाद रामा ब्लाक के पारा क्षेत्र के ग्राम नवापाडा की एक किसान पुत्री ने भी पीएससी परीक्षा में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम नावापाडा के आदिवासी किसान राधुसिह चौहान की पुत्री रंभा चौहान का मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास करने बाद सहायक जिला जेल अक्षीक्षक के पद पर चयन हुआ है, जिससे पारा क्षेत्र व नवापाडा ग्राम मे हर्ष है। निरक्षर मां-बाप ने पढ़ाई के महत्व को समझते हुए बेटी को खूब पढ़ाया व निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते रहे। रभां ने भी पीछे मुडकर नही देखा व पहली बार मे ही पीएससी की परीक्षा पास कर सहायक जिला जेल अधीक्षक के पद पर चयनित हुई। रंभा चौहान ने बताया की उसका लक्ष्य आईएएस बनने का है। वह इस के लिए कठिन परिश्रम भी कर रही है। इस शुभ प्रसंग पर भाजपा युवा मोर्चा पारा मंडल ने आज प्रात: रभां चोहान व उनके पिता राधुसिह चोहान व माता श्यामा चौहान का पुष्पमाला पहना कर व शॅल श्रीफल भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सेकुरावत, युवा मोर्चा जिला उपध्यक्ष शुभम सोनी, मण्डल अध्यक्ष राजेश पारगी, मीडिया प्रभारी राजकुमार सरतलिया, रतन सिंह डावर, अंतिम भंडारी, रोमी राज सेन, पलाश कोठारी, मनोज सोनी, मुकेश सोनी, यश चौधरी, त्रत्विक सरतलिया, दिनेश प्रजापत, जयदीप राठौड़, सहीत ग्राम नवापडा के धनसिंह डावर, रेमसिंह, कमलेश आदि समेत कई किसान उपस्थित थे। Post navigation अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक हुई चकनाचूर, युवक गंभीर घायल रामनगर टुटे पुल के समीप बना वैकल्पिक माग॔ पर फंसा रेत का ट्रक ; रात 12 बजे से फिर फंसा यातायात ; परेशान हो रहे वाहन चालक