आलीराजपुर। नवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले गरबा उत्सव को लेकर राठौड़ समाज धर्मशाला में शनिवार को समाजजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राठौड़ समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र टवली ने की। बैठक में नवरात्रि गरबा उत्सव को इस वर्ष भी उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित करने को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति का गठन किया गया। बैठक में बताया गया कि वीरदुर्गादास गरबा मंडल द्वारा वर्ष 2017 से आमला लाइन में नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्षों में समाजजनों एवं युवाओं के सहयोग से गरबा उत्सव का सफल आयोजन किया गया है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राजेश योगेंद्र राठौड़ को अध्यक्ष, आशुतोष राठौड़ एवं श्याम राठौड़ को उपाध्यक्ष, कृष्णकांत चौधरी को कोषाध्यक्ष, जयंतीलाल राठौड़ को सह-कोषाध्यक्ष, संदीप राठौड़ को सचिव, गगन चौधरी को सहसचिव तथा कांतिलाल राठौड़ को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही गरबा उत्सव की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अलग-अलग समितियों का भी गठन किया गया। इनमें चंदा समिति, चल समारोह समिति, गरबा रास के लिए टेंट एवं म्यूजिक समिति, श्रृगांर समिति तथा प्रसादी समिति शामिल हैं। समिति के सदस्यों को आयोजन से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के दौरान वीरदुर्गादास गरबा मंडल के गत वर्ष के आयोजन का आय-व्यय विवरण समिति अध्यक्ष राजेश राठौड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया। उपस्थित समाजजनों ने आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी दिए। इस अवसर पर कांतिलाल राठौड़, बद्रीलाल राठौड़, रमेश राठौड़, कमलेश चौधरी, सीताराम राठौड़, संजय राठौड़, प्रकाश राठौड़, मोतीलाल राठौड़, पवन राठौड़, राघवेंद्र राठौड़, मनीष राठौड़, कीर्तिश राठौड़, गणदेव राठौड़, जितेंद्र टवली, बंटी राठौड़, यतिंद्र चौधरी, निलेश राठौड़, रूपदेव राठौड़, प्रशांत लक्की, नितेश राठौड़, गोलू राठौड़, कुलदीप राठौड़, भरत राठौड़, सूर्या राठौड़, निर्मल चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं युवा उपस्थित रहे। Post navigation रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण