सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में साफ सफाई को लेकर नवनिर्वाचित सरपंच रमेश भुरजी डामोर द्वारा ध्यान रखा जा रहा है कि गंदगी से किसी दुकानदार ओर घुमटी वालो के साथ आम जन को कोई जनहानि ना हो, मच्छर न फेले, और मलेरिया, डेंगू जैसे बिमारी न फेले। इसी लेकर आज दिनांक 28 अगस्त को काफी समय से गंदगी में रह रहे ग्रामीणजनों के लिए खरडू बड़ी की बाजार में बनी गटर नाली को साफ करवाई गई जिससे कि गंदगी के कारण गाँव मे कोई बीमारी नहीं फैले ओर कोई ग्रामीण इस गंदगी के कारण बीमार ना हो जिसको लेकर आज ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में यह काम किया गया और साथ ही गटर नाली के आस पास रहवासी को भी नवनिर्वाचित सरपंच रमेश भुरजी डामोर ने समझाया कि यदि अब इस गटर नाली के अंदर किसी प्रकार की चीज या काँच के शीशे वगेरा कोई डालता है तो आसपास रह रहे दुकानदार ओर घरवालो ,घुमटी वालो को नाली सफाई का जुर्माना लगाया जाएगा। क्योकि सब के संकल्प से ही यहां गंदगी को फैलने से रोका जा सकता है। नवनिर्वाचित सरपंच रमेश भुरजी डामोर के साथ गांव के शान्तु पंचाल, राजू पंचाल ने सफाई कर्मी कैलाश बसोड़, विष्णु बसोड़, राहुल बसोड़ एवं कालू बसोड़ सफाईकर्मियों द्वारा साफ सफाई करवाई गई। Post navigation फतीपुरा फाटक पर हुआ एक्सीडेंट, 2 लोग गंभीर घायल उत्साह और उल्लास के साथ गणेश जी की स्थापना की गई