जीवन राठौड़@ सारंगी सारंगी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सारंगी नगर आगमन पर सारंगी सरपंच अनिल बम्बोरी सुरेश परिहार , रामचन्द भुरीया ,दिनेश करमदिखेडा ,राकेश गामड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ साफा पहनाकर ओर श्री फल भेट्ट कर स्वागत किया इस अवसर पर संबोधित करते हुए सुखराम मोरी ने कहा किभाजपा जिला अध्यक्ष और जिला संगठन व प्रदेश संगठन ने जिस तरह मुझ पर विश्वास किया है मैं ग्रामीण मंडल में सभी को साथ लेकर भाजपा को ओर मजबूत करने का प्रयास करूंगा सारंगी मंडल मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस मुक्त मंडल करने का प्रयास करेंगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णपाल सिंह गंगाखेडी ने कहाॅ की अब सारंगी नया मंडल बन गया है ओर सुखराम मोरी को मंडल अध्यक्ष बनाकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है अब हम सबका दायित्व है इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करें और आने वाले समय में पार्टी मजबूती से पंचायत चुनाव में विजय हासिल करें इस अवसर पर सारंगी सरपंच फुंदि बाई मैडा भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल बम्बोरी , मिडीया प्रभारी सुरेश परिहार ,राजकुमार पालिवाल ,राकेश गामड , रामचंद भुरीया ,दिनेश गणाला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे Post navigation कार में अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही हजारों रुपए की शराब की बरामद उपस्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू