विजय मालवी, बड़ी खट्टाली श्रावण माह में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खट्टाली के युवाओं की टोली ( कावडिय़े ) नर्मदा के तट से जल लेकर अपने गांव खट्टाली लाया गया। खट्टाली से यह यात्रा का संचालन विगत कई वर्षों से यहां के चारभुजा धाम खट्टाली के भक्त गण संचालित करते आ रहे है ।यह यात्रा कोटेश्वर तीर्थ से आरम्भ होकर खट्टाली में समाप्त होती है. कावड यात्रा में कोटेश्वर तीर्थ से युवा पैदल चलकर माँ नर्मदा का जल गांव में लाकर गांव के मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं । यात्रा का आज पहला विश्राम तालान पुर तीर्थ में रखा जाता है। जहाँ रात्री विश्राम पश्चात कल अपने नगर में भव्य प्रवेश विशाल जुलूस के साथ पूरे नगर भ्रमण पश्च्यात भगवान महादेव के मंदिर पर जलाभिषेक कर सम्पन्न होगा। Post navigation स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ में अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजली कावडिये कल करेंगे महादेव का जलाभिषेक