पियुष चन्देल अलीराजपुर स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ आलीराजपुर द्वारा अमिट स्मृतियों की छाप छोड़ने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयीजी को विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की गई। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य समीर कुलकर्णी द्वारा वाजपेयी जी के प्रखर व्यक्तित्व की जानकारी प्रदान की गई। उपप्राचार्य पी. बारीक ने वाजपेयीजी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन पथ को संयमित एवं अनुशासित बनाने का उपदेश दिया। विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजली दी। Post navigation भारत रत्न अटलजी को अर्पित की श्रद्धांजलि नर्मदा तट से कोटेश्वर तीर्थ के लिए निकली युवाओ की कावड़ यात्रा