योगेंद्र राठौड़, सोंडवा आज सोंडवा के कावड यात्री ककराना से नर्मदा का पावन जल लेने के लिए सोंडवा से ककराना के लिए प्रस्थान हुए । वे ककराना से नर्मदा जल कावड मे लेकर पैदल रवाना होंगे। भोजन प्रसादी ग्रहण कर रात्री विश्राम बेहडवा मे होगा। कल सबेरे से ये कावड यात्रा बेहडवा से पुनः प्रारंभ होकर सोंडवा पहुँचेगी जहाँ पर शिवालयों मे भगवान महादेव का कावडीयो द्वारा जलाभिषेक होगा।कावड यात्रा मे करीब 150 कावड यात्री शामिल है। सावन के इस पवित्र माह मे कावड यात्रा का अपना एक महत्व है ।कहा जाता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते है । Post navigation नर्मदा तट से कोटेश्वर तीर्थ के लिए निकली युवाओ की कावड़ यात्रा गीता का ज्ञान सबसे बड़ा ज्ञान है, कोई किसी का रिश्तेदार नहीं – प. कमलेश नागर