झाबुआ live के लिए करवड़ से राहुल पाटीदार की रिपोर्ट प्रशासन द्वारा सख्त मना करने पर भी किसानों द्वारा नरवाई को जलाने का कार्य किया जा रहा हैं जिसके चलते करवड में टेमरिया रोड स्थित विष्णु पिता कन्हैयालाल पाटीदार के खेत पर खेत पड़ोसी द्वारा नरवाई जलाने से आग लगने के कारण खेत पड़ोसी विष्णु केे खेत मे हजारो रुपए का नुकसान हुआ है। पीडित द्वारा बताया गया की करीब 2500 बास के टुकड़े एवं ड्रिप एवं खेत में स्थित प्याज को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।जिससे वह जल कर खाक हो गये जिसके कारण किसान को नुकसान हुआ है। विष्णु पाटीदार द्वारा करवड थाना प्रभारी को बुलाकर मौके का मुआयना कराया गया। इसके पश्चात तहसीलदार व थाना प्रभारी पेटलावद को भी एक आवेदन सौंपकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई एव उचित कारवाई की माग की गई। Post navigation बड़े हादसे को न्योता देते खंडहर हो चुके शासकीय भवन सरकार के रडार पर ” कई सरकारी – अधिकारी – कम॔चारी ; हो रही है खुफिया जांच