सलमान शैख़@ पेटलावद आज दोपहर में ग्राम बावड़ी में राजू सोलंकी के गेंहू के खेत के पास से गुजर रही बिजली की लाईन में अचानक फॉल्ट हो गया। जिससे वहां आग लग गई। यह खेत भारत ओमान रिफाइंग के पम्पिंग स्टेशन के पास था, जिसके कारण जैसे ही आग लगी वेसे ही अधिकारी-कर्मचारीयो ने फायर इंतिगुशर से आग पर काबू पा लिया। कंपनी के कर्मचारियों की सूझबूझ से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, नही तो आग जैसे जैसे आगे बढ़ती वैसे ही खेत मे पड़े गेंहू को भी अपनी चपेट में ले लेती। आग बुझाने में ग्रामीणों का भी सहयोग रहा। ) Post navigation ठग ने बजाया दूल्हे का बैंड, शादी का ख्वाब दिखाकर की लाखो की ठगी वारंटी को पकडऩे से बौखलाए परिजनों ने किया पुलिस पर हमला, प्रधान आरक्षक को सिर पर आई गंभीर चोटे