आरिफ हुसैन,चंद्रशेखर आजाद नगर नगर में गणेश उत्सव को लेकर जगह-जगह पर भारी उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है ।नगर में प्रतिदिन रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच भी नगर के नया बाजार, कालिका मंदिर मार्ग, सोनी मोहल्ला, राम मंदिर चौराहा, बेरियर, दाहोद रोड पर गणेश पंडालों में शाम होते ही भक्तों की भीड़ जुड़ जाती है ।नगर के नया बाजार स्थित नया बाजार के राजा की आरती के पश्चात प्रतिदिन अनेक आयोजन बच्चों व महिलाओं के द्वारा किए जा रहे हैं । ढोल ग्यारस के विशेष अवसर पर गणेश पांडाल में भगवान श्रीकृष्ण का ढोल सजाया गया वही नया बाजार के नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं ने राधा कृष्ण वेशभूषा में ढोल उत्सव में भाग लिया गया।उत्सव पर भव्य आरती का आयोजन किया गया तत्पश्चात भगवान श्री गणेश की आरती की गई जिसमें पूर्व विधायक माधौसिंह डावर ने भाग लिया।प्रतिदिन आयोजित आरती के पश्चात नगर के अनेक पंडालों में तरह तरह के मिष्ठान व नमकीन का भोग लगाकर वितरण किया जा रहा है । गणेश उत्सव के चलते नगर के राधा कृष्ण की वेशभूषा में भाग लेने वाले बच्चों को जोबट पूर्व विधायक सांसद प्रतिनिधि माधौसिंह डावर द्वारा पुरस्कार दिए गए। दस दिवसीय आयोजन के चलते नया बाजार क्षेत्र में भव्य तरीके से आकर्षक विद्युत सज्जा एवं झालरों द्वारा गणेश पांडाल व गली को सजाया गया है। जैसे-जैसे अनंत चतुर्दशी पास आने रही हैं गणेश विसर्जन से पूर्व बच्चों,महिलाओं व पुरुषों का उत्साह दिन प्रतिदिन चरम पर दिखाई दे रहा है। Post navigation पुलिस विभाग की ओर से स्कूलों में नशा मुक्ति के विद्यार्थियों को दी जा रही विशेष समझाईश विधायक कलावती भूरिया ने 2 करोड़ 72 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन