आलीराजपुर। जोबट विधायक और आलीराजपुर नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव और मंत्री नगरीय प्रशासन मध्यप्रदेश कैलाश विजयवर्गी को पत्र लिखकर आलीराजपुर नगरपालिका भवन निर्माण के लिये राशि की माँग की है। पत्र में सेना पटेल ने लिखा है कि आलीराजपुर जिला मुख्यालय स्थित नगरपालिका आलीराजपुर कार्यालय भवन जर्जर होकर जिर्ण-शिर्ण अवस्था में है। पिछले 06 वर्ष से कार्यालय का संचालन पुराने कलेक्टर कार्यालय भवन में किया जा रहा है जिसका मासिक किराया 40,000 रूपये (रूपये चालिस हजार) प्रतिमाह कलेक्टर कार्यालय को दिया जा रहा है। इस कारण नवीन नगरपालिका भवन की अति आवश्यक्ता है, भवन की अनुमानित लागत 600 लाख रूपये का प्राक्कलन तैयार करवाया गया है।पत्र में अनुरोध किया कि जिले की नगरपालिका अलीराजपुर को नवीन नगरपालिका भवन स्वीकृत कर राशि का आवंटन प्रदाय करने का कष्ट करें। Post navigation एसडीएम ने आयुष्मान कार्ड योजना के तहत आकस्मिक निरीक्षण किया बिरसा मुंडा की जयंती पर छकतला में होगा आयोजन, सामाजिक कार्यकर्ता ने वीडियो जारी कर की अपील