पीयूष चन्देल, अलीराजपुर अलीराजपुर में उमराली रोड़ पर टंकी ग्राउंड से एसपी ऑफिस के आगे तक नगरपालिका की जल प्रदाय की पाईप लाईन डालने का कार्य प्रारंभ किया गया। इस क्षैत्र में आगामी दिवसों में सड़क निर्माण किया जाना है, एवं यहां पर लोगो को पानी की समस्या भी रहती थी, इन बातों को ध्यान में रखते हुए नपा द्वारा 3 इंच पाईप लाईन 300 मीटर तक बिछाने का कार्य प्रारंभ किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल ने बताया कि इस पाईप लाईन से यहां के लोगो की जल प्रदाय को लेकर होने वाली समस्याओं से निदान प्राप्त होगा। सीएमओ संतोष चौहान ने बताया कि पाईप लाईन का कार्य पूर्ण होते ही सड़क डामरीकरण का कार्य भी प्रारंभ करवा दिया जावेगा। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल, पूर्व पार्षद यतेन्द्रसिंह भाटी, ओमप्रकाश राठौर, विजयसिंह गेहलोत, विनेश वाघेला, निरंजनसिंह वाघेला, रिंकेश तंवर, दीपक दिक्षित, अंजिश वाघेला, सुनील कापडिया, सवेसिंह चौहान, गणेश किराड, अभिषेक वर्मा एवं अन्य जन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित थें। Post navigation कियोस्क संचालको द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में की जा रही है, अवैध वसुली, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने कलेक्टर के नाम लिखा पत्र 17 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन; अब पहले लॉक डाउन जैसा प्रतिबन्ध; प्रशासन का सख्त रवैया …