जितेंद्र वर्मा, जोबट लगभग 6 माह पूर्व जोबट बागरोड से लगे सीसी रोड निर्माण में नगर परिषद, इंजीनीयर व ठेकेदार की संयुक्त कलाकारी का अद्भूत नजारा देखने को मिली । दरअसल यहा वार्ड क्रमांक 08 में दो सीसी रोड निर्माण के समय दोनो रोड के बीचो बीच बिजली के पोल खडे थे तो पोल को हटाने के पहले ही ठेकेदार ने रोड निर्माण कर दिया । न तो नगर परिषद ने न ही एमपीइबी ने इन पोलो को हटाकर स्थानांतरीत करने की कोशीस की । क्या रोड निर्माण से पहले इन पोलो को देखा नही गया ? अगर देखा गया तो क्या नगर परिषद ने इसे हटाने के लिये एमपीइबी को पत्र लिखा ? अगर पत्र लिखा तो फिर एमपीइबी ने क्यो नही हटाया । सबसे बडी बात की जब पोल नही हटे तो ठेकेदार ने रोड निर्माण क्यो किया ? वही अगर ठेकेदार रोड का निर्माण कर था तो नगर परिषद के इंजीनियर ने क्यो नही रोका ? आपको जानकार आश्चर्य होगा की इस कारनामे वाले रोड पर ही नगर परिषद इंजीनियर का घर है । भले ही रोड के बीचो बीच बिजली का पोल नही हटा होगा लेकिन इस रोड को लेकर ठेकेदार को भुगतान, इंजीनियर की निर्माण को लेकर कार्य रिपोर्ट सब कुछ हो चुका होगा । पीछले कई महिनों से नगर परिषद, इंजीनीयर व ठेकेदार की संयुक्त अद्भूत कलाकारी जनचर्चा का विषय बनी हुई है । कई बार इसको लेकर नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारीयों को अवगत करवाया गया लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नही है । वार्ड पार्षद खुश्बू बघेल उक्त रोड को लेकर मुझे जानकारी नही है । कल मौके मुआयना कर मामले में जानकारी लेता हूं। संतोष राठौड़ CMO, नगर परिषद जोबट Post navigation मंत्री नागर सिंह चौहान ने किसानों को किया प्रेरित: ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ से जुड़ने का आह्वान आलीराजपुर में बढ़ती चोरी-लूट की वारदातों पर आदिवासी विकास परिषद ने उठाई आवाज, पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप