झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भारतीय जनता पार्टी के जिला चयन समिति एवं संभागिय चयन समिति की अनुशंसा पर बंटी डामोर को नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए जाने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ पडी। सोश्यल मीडिया एवं दूरभाष पर बधाईयों का दौर शुरू हो गया। बंटी डामर द्वारा अपने अधिकृत प्रत्याशी चुने जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठजनों एवं नगर के गणमान्यों से आशीर्वाद लेने अपने समर्थकों के साथ घर घर पहुंचे। साथ ही प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येद्र भूषण सिंह, जिलाध्यक्ष भावसार, विधायक कलसिंह भाबर सहीत जिला चयन समिति एवं संभागीय चयन समिति का आभार माना व भाजपा को रिकार्ड तोड़ जीत दिलाने का विश्वास दिलाया। अवसर पर पिछडा वर्ग मंत्री प्रदेश संगीता सोनी, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, मोहन गवली, नीरज भट्ट, अमित शाहजी, महेश नागर, पारस तलेरा, लखन भगोरा, हेमन्त शर्मा, विष्णु सोनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने उपस्थित हो बधाई दी । Post navigation गुजरात राज्य को जोडऩे वाला पुलिया बारिश से क्षतिग्रस्त अध्यापक शिक्षा विभाग में संविलयन की मांग को लेकर देंगे धरना