थांदला। कहा जाता है कि प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने से पापों का नाश होता है सभी प्रकार के रोग नष्ट होते है यही हमारी धार्मिक आस्था भी इसी को लेकर नगर परिषद थांदला प्रतिनिधि के रूप में समर्थ उपाध्याय एवं उनकी पत्नी गर्विता उपाध्याय प्रयाग गए हुए थे। वे अपने साथ लगभग 20 लीटर जल लेकर वापस आए हैं। जिसका विधिवत पूजन नगर परिषद के अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा एवं सुनिल पणदा पार्षद जगदीश प्रजापत नगर के धार्मिक एवं सामाजिक सामाजिक व्यक्तित्व भाई अशोक अरोड़ा राहुल राठोड़ cmo जयसवाल और सामाजिक अनुयायनी ने मिलकर के नगर परिषद के फिल्टर प्लांट में इस पानी को डाला ताकि शिवरात्रि पर और शिवरात्रि के अगले दिन इस अमृत जल से सभी लोग स्नान कर पाए। जो किसी कारण से प्रयागराज कुंभ में उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं करवा पाए उसको लेकर के लोगों में काफी दुख था कि हम नहीं जा पाए लेकिन नगर परिषद ने उस जल को अपने फिल्टर प्लांट में पूजन करके प्रवाहित किया ताकि पूरे नगर को इस जल का लाभ मिल सके। नगर परिषद के सीएमओ ने बताया कि विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी सभी परिषद के जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया था कि वह अपने साथ जल लाकर के अपने फिल्टर प्लांट में डालें जिसका अनुसरण भी पार्षदों ने किया है यह जल लगभग दो दिनों तक नगर में सप्लाई किया जाएगा जिससे प्रत्येक घर में गंगाजल प्रतीकात्मक रूप से पहुंचेगा। इस प्रयास से नगर में सामाजिक लोगों द्वारा उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया है। Post navigation शैक्षणिक सत्र की अंतिम गतिविधि Fun with parents का भव्य आयोजन महाशिवरात्रि महोत्सव और अहिल्या बाई होलकर की 300वीं वर्ष जयंती के उपलक्ष्य में चतुर्थ शिवार्चन पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान किया