रितेश गुप्ता, थांदला नगर के नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर के सभी गरबा पांडालो में मां अम्बे की आराधना एवं भक्ति की जा रही है। गरबों का रंग भी सभी पांडालों में जमने लगा है। नगर के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर प्रात: एवं सायं के समय महाआरती का आयोजन किया जा रहा है यहां आर्केस्ट्रा की धुन पर देर रात महिलाओं एवं युवतियों द्वारा गरबे खेले जा रहे है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर बने शेड की वजह से बारिष होने की वजह बारिश होने के बावजूद भी गरबे जारी रहते व देर रात तक गरबा प्रेमी गरबे खेलते है। नगर के नागणेचा माता मंदिर, देवीगढ़ में स्वयं भू माता मंदिर समेत कई देवी स्थानों पर नौ दिवसीय अनुष्ठान किये जा रहे है। Post navigation प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में काम करने वाली युवती का शव छत पर खून में लथपथ मिला, पुलिस ने जुटी जांच में श्री ललित जैन नवयुवक मंडल के कपिल पीचा अध्यक्ष, जितेंद्र सी घोड़ावत सचिव मनोनीत