लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया हनुमान जन्मोत्सव नगर में उत्साह और हर्षउल्लास के साथ मनाया गया। नगर के पेटलावद रोड स्थित मंशापूर्ण खेड़ापति हनुमानजी के मंदिर पर सुबह से ही धार्मिक आयोजन शुरू हो गए थे, जिसमें सुबह 5ः30 बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया गया 6 बजे हनुमानजी की मंगला आरती कर महाप्रसादी का वितरण कर 8 बजे खवासा के सुंदरकांड मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड किया गया। इस अवसर पर श्री खेडापति हनुमान का आर्कषक श्रृंगार किया गया। डीेजे व ढोल-ढमाकों के साथ निकाली गई शोभायात्रा नगर के युवाओं द्वारा अमरगढ़ रोड स्थित श्री राम मंदिर से डीेजे और ढोल-ढमाकों के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते मंशापूर्ण खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंची जहां 108 दिपक से हनुमानजी की महाआरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन बामनिया के रामपुरिया स्थित श्री रामेश्वर धाम श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर श्री पंचमुखी हनुमान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया व शुक्रवार को सुबह 5ः30 मंगला आरती के बाद 11 बजे महा आरती कर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया। ) Post navigation हनुमान जयंती पर होंगे धार्मिक आयोजन सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में मुस्कान प्रावीण्य सूची में