झाबुआ लाइव डेस्क के लिऐ सारंगी से जीवन राठौड live झाबुआ जिले के पेटलावद थाना इलाके के सारंगी चोकी के अंतर्गत ” बाछीखेडा ” गांव में एक शख्स की धारधार हथियार से हत्या कर दी गयी । वारदात का पता तब चला जब पत्नी तलाश करने के लिए निकली तब हैंडपंप के पास उसका शव पडा मिला । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाछीखेडा गाव के पेमा पिता मानसिंह की संभवत कुल्हाडी से सिर फाड़कर अज्ञात बदमाशों ने हत्या करने दी ओर शव छोडकर फरार हो गये । पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है आज शव का पोस्टमाट॔म किया जायेगा । एसपी संजय तिवारी ने झाबुआ लाइव को बताया कि घटनास्थल की परिस्थितियों की समीक्षा की जा रही है उसके बाद जांच नतीजे पर जल्दी पहुंचने की उम्मीद है । Post navigation जेटली के खिलाफ घेराबंदी मे कौन कोन शामिल है पढिए इस खबर में थादंला लुट & हत्याकांड में गैंग की जानकारी पुलिस के पास , एक दो दिन मे खुलासे की उम्मीद