अलीराजपुर live डेस्क EMPECT रिपोर्ट । अलीराजपुर live की खबर का एक बार फिर 5 मिनट मे ही असर हुआ है हमने अपने सामाजिक सरोकार निभाते हुऐ अब से कुछ मिनट पहले एक खबर जारी करते हुऐ बोरी के सियासी गांव की एक मासूम की तस्वीर जारी कर उसकी बीमारी दर्शाते हुऐ कलेक्टर से निवेदन किया था कि कृपया इसे बचा लिजिए । कलेक्टर श्री शेखर वर्मा ने खबर पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जोबट एसडीएम को सियाली रवाना होने ओर एम्बुलेंस के जरिए मासूम पीडिता को तुरंत ” सीएचएल अपोलो ” भेजने के आदेश दिए है साथ ही कलेक्टर वर्मा ने खुद अपोलो अस्पताल प्रबंधन से बात की है । खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अमला सियासी की ओर कुच कर गया है । हमेशा की तरह इस बार मानव जीवन बचाने के कलेक्टर श्री शेखर वर्मा के प्रयासो की अलीराजपुर live सराहना करता है ओर धन्यवाद ज्ञापित करता है । Post navigation क्या कलेक्टर साहब इस बेटी को बचायेंगे आप ? आम उत्पादक किसानो का होगा सर्वे , आम के पेड शामिल होंगे सर्वे