झाबुआ LIVE के लिए सलमान शैख़ द संस्कार वेली पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा फन फेयर (बाल दिवस मेला) का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। कल 6 दिसम्बर को होने वाले इस आयोजन का मुख्य आकर्षण अंचल के प्रसिद्ध लोक गायक शशांक तिवारी कुंदनपुर होंगे। जो अपनी प्रस्तुति भी इस कार्यक्रम में देंगे। वहीं बच्चों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजन, बेकरी आइटम्स, इंडियन आइटम्स, घरेलू डिश, पाव भाजी, खमण, आलू-टिकिया, पानी-पूरी, गराडू, जलेबी,भेल, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम मिठाइयां, आदि बनाए जाएंगे, जिनकी स्टॉल की सुविधा स्कूल प्रबंधन ने की है। साथ ही कई तरह के गेम्स बच्चों द्वारा तैयार किए गए हैं। बच्चों के लिए झूला-चकरी, एयर बैलून, मिकी माउस आदि अन्य मनोरंजक खेल होंगे। स्कूल के बच्चे अपने माता -पिता और मित्रों का साथ शामिल हो सकेंगे। नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी Post navigation मालवा माटी के संत कमलकिशोरजी नागर की कथा सुनने के लिए पेटलावद के गौतम ग्रुप ने की भक्तों के लिए यह खास व्यवस्था राजनैतिक जानकार जता रहे उलटफेर की संभावना, मतदाताओ की खामोशी चर्चा में..