बरझर। बरझर में आठ दिनों से टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट स्व कलावती भूरिया व स्वतंत्रता सेनानी परथी दादा की स्मृति में महेश पटेल द्वारा किया जा रहा है । जिसका प्रथम इनाम 21000 हजार रुपए व दूसरा इनाम 11000 हज़ार रुपए दिया जायेगा । जिसका फ़ाइनल व दो सेमीफाइनल मैच गुरुवार को पानी की टंकी मैदान में खेले जाना है। जिसे लेकर आयोजनकर्ता ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है । इस आयोजन में पुरूस्कार वितरण में आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल व कार्यवाहक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम राठोड़ व पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल की विशेष अतिथि के द्वारा वितरण किया जायेगा । जिसका उद्घाटन किक्रेट मेच का शुभारंभ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लहीक मोहोम्मद शैख व हरिश भाबर ने किया था । इस किक्रेट प्रतियोगिता में देवगढ़ बारिया , कटठिवाडा , भाबरा , आम्बुआ , सेजावाडा व बरझर सहित अन्य आदि टीमों ने भाग लिया था Post navigation जंगल में तेंदुए का शव मिला, दो तेंदुए की बीच हुई लड़ाई में एक की जान जाने का अंदेशा स्वतंत्रता सेनानी परथी दादा व कलावती भूरिया की स्मृति में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया, देखिए कौन रहा विजेता