शालु रामसिंह मुणिया/परवलिया परवलिया- झाबुआ जिले के काकनवानी थाना के पास थांदला लिमड़ी मार्ग पेट्रोल पंप के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमे दो बाइक आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई. हादसे में बाइक सवार एक दंपति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 घायल बताये जा रहे हैं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है यह मामला काकनवानी थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, काकनवानी थाना अंतर्गत थांदला लिमड़ी मुख्य मार्ग काकनवानी पेट्रोल पम्प के पास देर शाम दो बाइक में आमने-सामने से टकरा गई. एक बाइक पर ग्राम खान्दन (परवलिया)निवासी भोदरा पिता शैतान उम्र लगभग 30 वर्ष और उनकी पत्नी दो सवार थे,जो जिसमें दोनों दंपति की मौके पर मौत हो गई है वहीं दूसरी बाइक सवार ग्राम देवका के लोग बताये जा रहे है जो हादसे में घायल हो गया है. घटना के बाद मौके पर राहगीर पहुंचे और भीड़ लग गई. घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। Post navigation विकसित भारत संकल्प यात्रा में दी सरकार की योजना की जानकारी, पेसा एक्ट के बारे में भी बताया पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह, तीन नाबालिग गिरफतार