अलीराजपुर लाइव के लिऐ “फिरोज खान ( बबलू) की रिपोर्ट । —————————————— अली कुंऐ पर शव निकालने की तैयारी मे पुलिस किस तरह तैर रही थी दो बच्चो की लाशें राजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केलकुंआ गांव मे आज सुबह एक विवाहिता की उसके दो बच्चो के साथ कुंऐ मे तैरती लाश बरामद हुई । वर्षा पति केशू परमार नामक यह विवाहिता कल दोपहर से बच्चो सहित लापता था । पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया कि मरने वालो मे वर्षा ( 30 ) उसके पुत्र नितिन ( 4 ) एंव चिराग ( 8 ) शामिल है । एसपी ने बताया कि थाना आजादनगर पर मग॔ कायम कर लिया गया है ओर मामले की पोस्टमाट॔म रिपोट॔ के बाद ही यह तय होगा कि यह हत्याऐ है या आत्महत्याऐ । उधर घटनास्थल पर पहुंचे मृतक महिला के पिता जवसिंह सोलंकी ने मृतक महिला के ससुर एवं पर अपनी बेटी को परेशान करते रहने का आरोप लगाया है । Post navigation शिवराज को लगा एटमी झटका , सुप्रीम कोट॔ सख्त सीबीआई को सोपा व्यापमं घोटाला एक किमी लंबे जाम मे फंसे रहे वाहन ,