राजेन्द्र शर्मा@ दाहोद
गुजरात की धानपुर पुलिस ने आलीराजपुर जिले के एक युवक को 3 देसी कट्टो के साथ रंगेहाथो गिरफ्तारी किया हैं। अब यह युवक ये कट्टे कहां और किसे सप्लाय करने जा रहा था, इसकी जानकारी हासिल करने के लिए युवक से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक धानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक टवेरा में देसी कट्टो समेत जा रहा है, इस पर पुलिस ने बड़ा खुटाजा से बरजर के रास्ते गुजरात के वासी डूंगरी होते हुए मंडोर पहुंचे उसी युवक को रोका और सूचना के आधार पर इसे रोक कर तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार बरामद किए।

धानपुर थाना प्रभारी बीके पटेल ने बताया युवक का नाम सरदार हरमल परमार है, जो पंचायत फ़लिया बड़ा खुटाजा, भाबरा (अलीराजपुर) का रहने वाला है। इसके बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है कि वह इसे कहां से लेकर आया था और इसे रखने के पीछे उनका क्या मकसद था। वह किसे देने के लिए यहां आया था। पुलिस आरोपी के पुराने रिकार्ड को भी खंगालने में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *