रितेश गुप्ता, थांदला भाजपा की देश में प्रचंड जीत एवं रतलाम-झाबुआ लोकसभा में मिली जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने मतगणना के पूरे दिन जश्न मनाया। शुरुआती रुझान आते ही नगर में आतिशबाजी एवं एक-दूसरे को मिठाइया खिलाने का दौर शुरु हो गया। देर शाम मतगणना से लोटे भाजपाइयों द्वारा नगर में विजय जुलूस निकाला व जमकर आतिशबाजी की। स्थानीय मठवाला कुआ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुटकर होकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया व उसके बाद नगर में विजय यात्रा निकाली गई। जुलूस में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, नप अध्यक्ष बंटी डामोर, दिलीप कटारा, नगर मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा, महेश नागर, अमित शाहजी, सुरेश राठौड, अरविन्द रुनवाल, राकेश सोनी, नटवर पंवार, हेमंत शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। ) Post navigation भाजपा की रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट पर ऐतिहासिक लीड व केंद्र में भाजपा को पूर्ण बहुमत पर भाजपाईयों ने मनाई जमकर खुशियां लोकप्रिय रात्रिकालीन टीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज; शुरुआती मैच में 11 वर्षीय बैट्समैन लक्ष्य ठोंका शतक