रक्षित मोदी@छकतला

अखिल भारतीय माँ नर्मदा भक्त मण्डल के राष्टीय सयोंजक दिव्यांग उपेन्द्र बाबा सावन में हर वर्ष साधना करते है। इस बार यह स्वर्गीय श्रीदुर्गाप्रसाद चौबे स्मृति न्यास , छोटी बरमान घाट नरसिंगपुर पर जनकल्याण के उद्देश्य को लेकर सावन मास की साधना के साथ लक्ष महामृत्युंजय मन्त्र जप अनुष्ठान
देश , समाज , परिवार (जवानों के लिये , कोरोना योद्धाओं के लिये ओर स्वयं के परिवार के लिये ) के कल्याणार्थ महामृत्जुंजय मन्त्र जाप का अनुष्ठान भी पूरे सावन माह में प्रतिदिन कर रहे है । आपने अपने नर्मदा भक्तो से आग्रह किया है वे भी अपने घरों पर ३ माला प्रतिदिन करे ।ॐ त्र्यम्बकं यजा महे सुगन्धिम, मृत्योर्मुक्षीय् मामृतात। सेनिको के लिये है विश्वेश्वर विश्व की रक्षा करे ।
समाज के लिये :- है महंकालेश्वर कोरोना योद्धाओं की रक्षा करे ।परिवार के लिये :- है नर्मदेश्वर परिवारो की रक्षा करे । इस अनुष्ठान में जुड़कर देश , समाज और परिवार के लिये भुतभगवान महांकाल से सब की समृद्धि के लिये कामना करें । उक्त अभियान में अभी तक 9 प्रदेश गुजरात , महाराष्ट्र , उत्तरप्रदेश , राजेस्थान और मध्यप्रदेश के 25 जिलो के लगभग 157 परिवार के 545 भक्त जुड़े है ।
अपने जिले में अभीतक इस अभियान में  रेखा जितेंद्र मकवाना अलीराजपुर ,  पूनम मनोज सविता , वैशाली अमित गुप्ता,  आशुतोष पंचोली , प्रभा रामानुज शर्मा सोंडवा, भीमाभाई खराड़ी आजादनगर, ज्योति विनीत कायत , कल्पना धर्मेंद्र जायसवाल , शरम्बाई हरिसिंह जमरा, सपना यशवंत जैन, रूपा मनीष जोशी जोबट ,  अनुसूया गोवर्धन असोरिया ,  सुशीला सुनील श्रीवास्तव , मोनिका नीलेश जायसवाल ,  रंगु ध्यानसिंह चौहान, आदि कार्यकर्ता परिवार सहित जप कर रहे है । माँ नर्मदा भक्त मंडल के जिला सयोंजक ने बताया 15 कार्यकर्ताओ के परिवार के 59 लोगो ने 2100 जाप प्रतिदिन किये जा रहे है और लगभग पूरे माह में 51हजार करेंगे।
उक्त जानकारी पूनम सविता (छकतला) ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *