राणापुर से एमके गोयल की रिपोर्ट। कार्तिक मास मे देवउठनी ग्यारस के दिन से शादी ब्याह का आगमन होता है। इस दिन महिलाओ द्वारा तुलसी के पोधे की शादी सलखराम के सम्पन्न की जाती है। जिससे तुलसी की सगाई, कर नगर मे ढोल-धमाके के साथ बारात निकालकर लग्न कराये जाते है। गोपाल मन्दिर से महिलाओ ने भगवान कृष्ण व तुलसी के पोधे को आकर्षक ढंग से सजाकर शोभाया़त्रा निकाली आतिशबाजी की गई।नगर के प्रमुख बाजारो से शोभायात्रा निकली।कई जगह स्वागत सत्कार हुआ। महिलाओ ने मंगल गीत गाए। पुनः गोपाल मन्दिर पहुंचे, यहां श्री कृष्ण व तुलसी के विवाह की सारी रस्मे हुई । आरती बाद प्रसाद वितरण हुआ। पुष्पा पोरवाल, सरोज पोरवाल, पाषर्द पुष्पा पोरवाल, रेखा पोरवाल, लक्की, कृति, महेश्वरी समाज, बाहमण, समाज,सोनी समाज की अनेक महिलाओ ने भाग लिया। फोटोः- राणापुर देवउठनी ग्यारस निकली शोभायात्रा। Post navigation मेगा हेल्थ केम्प में मरीजो का निःशुल्क उपचार ख्रीस्त राजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया