झाबुआ लाइव
दृष्टि नेत्र चिकित्सालय द्वारा आयोजित नेत्र शिविर का शुभारंभ आसरा परमार्थिक ट्रस्ट के राजेश नागर, रविंद्र कटलाना, रविराज सिंह राठौर, सुनील चौहान, निजी चिकित्सक संगठन राणापुर के डॉ लोकेश दवे, डॉक्टर भूपेंद्र पटेल, डॉक्टर दिनेश गाहरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान अर्जुन भूरिया एवं बहादुर द्वारा शिविर में सहयोग सराहनीय रहा। मरीजों की जांच दृष्टि नेत्रालय की ओर से डॉ इंसया फतह, डॉ लूनिका आनंद, मुकेश मंडल एवं सुरेश शाह द्वारा की गई। शिविर में 74 मरीजो की जांच कर 11 मरीजों को नि:शुल्क ऑपेरशन हेतु चिन्हित किया गया तथा बुधवार को ऑपेरशन किया जाना है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *