लवेश स्वर्णकार @रायपुरिया रायपुरिया के शिक्षक हेमंत शुक्ला कोविड से जंग हार गए है ।जैसे ही यह खबर ग्राम में फैली बेहद दुख का माहौल हो गया। दअरसल शुक्ला गायत्री परिवार से जुड़े होकर सभी का मार्गदर्शन तथा सामाजिक धार्मीक कार्य में अग्रसर रहने वाले साफ छवि के शिक्षक को शुक्ला जी के नाम स जाने जाते थे ।उनका मिलनसार व्यवहार युवाओं के लिए प्रेरणा जाग्रत करते रहे है उनका यूह इस तरह चला जाना बेहद दुखद है । रतलाम मेडिकल कालेज में उनका आज निधन रायपुरिया के लिए अपूरणीय क्षति है । दअरसल ग्राम में कोई भी क़भी किसी कस्ट में होता था तो वो हिम्मत दे रहे थे अचानक उनका इस तरह कोरोना से जंग हार जाना बहोत दुःखद है । Post navigation ड्यूटी के दौरान थोड़ा समय मिला तो चोराहे पर भोजन, पुलिस का यह रूप भी देख लो देर शाम एसडीओपी/टीआई ने निकाला फ्लैग मार्च जनता ऒर व्यापारियों से की यह अपील