आलीराजपुर। पिछले दिनों एक बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करने के मामले में पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया पर एफआईआर दर्ज की है। एक महिला ने जोबट पुलिस थाने में आवेदन देकर दोनों नेताओं की शिकायत की थी। दरअसल, दोनों नेता 28 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। वे अपने साथ काफी संख्या में लोगों को लेकर पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पीड़ित परिवार के फोटो शेयर किए। इसी की शिकायत महिला ने की। उन्होंने बताया इससे पीड़ित परिवार की पहचान उजागर हो गई। इस पर जोबट पुलिस ने धारा 228ए, भादिव, 23 पाक्सो एक्ट और 74 जेजे एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। Post navigation कार्यकर्ता फलियो और गांवों में पहुंचकर मतदाताओं से मिले और शासन की योजनाओं के बारे में बता, ताकि वे भाजपा की नीति अच्छे से समझ सके : वन मंत्री चौहान ग्राम पंचायत बखतगढ़ के समस्त मंसुरी मुस्लिम परिवार हुए भाजपा में शामिल