विपुल पांचाल@ झाबुआ Live अब से कुछ देर पहले झाबुआ के उत्कृष्ट स्कूल से बस स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर एक दुःखद हादसे में राम शरणम के प्रमुख आनन्द विजय शक्तावत के पुत्र शैलेन्द्र सक्तावत की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि शैलेन्द्र सक्तावत अपनी बाइक से बस स्टैंड से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में दो सांड आपस में लड़ा रहे थे, और लड़ाते-लड़ाते उनकी बाइक से टकरा गए, जिससे उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वह नीचे गिर गए। गिरने से उनके सर पर गम्भीर चोट लगी और उनकी मौके पर मौत हो गई। वहां पर जैसे ही आवाज आई पास में डॉक्टरों के क्वार्टर है, वहां के डाक्टर तुरंत पहुंचे और जब तक हॉस्पिटल ले जाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। आपको बता दें शैलेंद्र सक्तावत सरल स्वभाव के ओर मिलनसार थे। उनकी मौत की खबर झाबुआ शहर वासियों को जैसे ही पता चली वैसे ही पूरे शहर में शौक का वातावरण छा गया है। Post navigation 15 अगस्त को लेकर जारी हुए दिशा निर्देश, इन बदलाव के साथ मनाया जाएगा ‘Independence Day’ बड़ी खबर: दो पक्षो में विवाद के बाद झाबुआ कोतवाली थाने पर पथराव; पुलिस ने लोगो को खदेड़ा ..