रितेश गुप्ता@ थांदला अब से थोड़ी देर पहले एक बुरी ख़बर भेरूगढ़ रेलवे स्टेशन से आई है, जिसमे नगर के रहने वाले मयूर कश्यप की भेरूगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप हुई दुर्घटना के पश्चात दुःखद मृत्यु हो गई। घटना मेमो ट्रेन से हुई। दुर्घटना के पश्चात 108 के डॉक्टर रवि शर्मा एवं पायलट कैलाश राठौड़ द्वारा पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया। दुर्घटना में युवक मयूर के दोनों पैर काट चुके थे व गंभीर अवस्था में था और उपचार के दौरान कुछ ही समय के पश्चात मयूर ने अपने अंतिम सांसे ली। मयूर की जेब में से पाए गए डॉक्यूमेंट और रसीदो के माध्यम से उसकी शिनाख्त की गई व परिजनों को सूचना की गई। मयूर के भाई मयंक कश्यप हॉस्पिटल पहुंचे प्राथमिक उपचार के पश्चात अन्यत्र ले जाने हेतु प्रयास कर ही रहे थे कि मयूर ने अपने प्राण खो दिए। मयूर के निधन से परिवार में गहरा शोक का माहौल छा गया। Post navigation धोखाधड़ी व षड्यंत्र पूर्वक प्लॉट हड़पने वाले आरोपी को न्यायालय ने भेजा जेल स्कूली बच्चों को 108 की समझाइश दी गई