दीवार में सेंधमारी कर सामान चुराया।
 इस पंलग पेटी से सारा सामान ले गए।
इस पंलग पेटी से सारा सामान ले गए।
दीवार में सेंधमारी कर सामान चुराया।
दीवार में सेंधमारी कर सामान चुराया।

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
समीपस्थ ग्राम रूपगढ मे शनिवार रात्रि मे चोरो ने एक घर की पीछे की दीवार पर सेंधमार कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमे नई दुल्हन के दहेज का सारा सामान चोर ले गए। लगभग 15 हजार रुपए के सामान पर चोरो ने हाथ साफ किया। जानकारी के अनुसार ग्राम रूपगढ़ निवासी मडिया पिता हीरा गामड के लड़के की शादी दो माह पूर्व ही हुई थी तो ससुराल पक्ष वालों ने विवाह के अवसर पर अनेक सामग्री उपहार मे दी थी जो घर की बिस्तर पेटी में रखी हुई थी। शनिवार रात्रि मे अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की दीवार खोद कर पेटी मे रखा सारा सामान चुरा लिया। चोरो ने घर में प्रवेश करने के बाद पेटी का ताला तोड़ा नहीं बल्कि उसी कमरे रखी चाबी से ताला खोला और सारा सामान ले गए। घर वालो का मानना है की चैर कोई जानकार ही था। नई बहू शनिवार को अन्य जगह गई हुई थी। अन्यथा चोरी बड़ी हो सकती थी क्योंकि बहू के चांदी के गहने भी इसी पंलग पेटी मे रखे रहते हैं। परिजनो ने पेटलावद पुलिस थाने मे रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के द्वारा जंाच कर खोजबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *