आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर गायत्री नवचेतना विस्तार केंद्र आजाद नगर में गायत्री उपासना,साधना, आराधना,संकल्प के चालीस दिवसीय आयोजन का समापन दीप यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ किया गया। दीप यज्ञ के अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से पंडित राम नरेश मिश्रा द्वारा गायत्री मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति की गई। पंडित राम राम नरेश मिश्रा ने बताया कि विश्व कल्याण की भावना से शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा सभी गायत्री शक्तिपीठ एवं विस्तार केंद्रों पर चालीस दिवसीय साधना, उपासना और संकल्प के आयोजन किए जा रहे थे ।जिसका समापन सभी जगह पूर्णाहुति के साथ किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ बाबूलाल वाणी, आनंद शाह, धर्मेंद्र वाणी, भावेश शाह,हेमेंद्र गुप्ता,शांतनु निगम,रोहन सोनी आदि उपस्थित थे। Post navigation भोंगर्या हाट की मस्ती में झूमा अंचल, झूला-चकरी का ग्रामीणों ने उठाया जमकर लुत्फ महेश बड़ोले ने आजादनगर एसडीएम का पदभार ग्रहण किया