मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ जिला पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक पुलिस थानों पर आगामी दीपोत्सव आदि पर्व को शांति पूर्वक मनाये जाने हेतु शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठकों के आयोजन रखे जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज 17 अक्टूबर को आम्बुआ पुलिस थाने पर भी एक बैठक का आयोजन थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर द्वारा आयोजित की गई। जिसमें सुरक्षा समिति एवं शांति समिति के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में बैठक की गई,नगर में अवैध पटाखा व्यवसाय पर कड़ी नजर रखने के साथ साथ जो वैध लाइसेंस पर धंधा कर रहे हैं उन्हें वहां पर सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए पानी के लिए टेंकर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, क़स्बे में बिजली निर्बाध मिलती रहे इस हेतु विभागीय कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए,फटाका जलाने में सावधानी तथा किसी अन्य को परेशानी नहीं हो इस पर चर्चा हुई, दोपहिया वाहनों की रफ्तार पर अंकुश के साथ ही पालकों को अपने अवयस्क बच्चों को वाहन नहीं चलाने देने की चर्चा की , सड़क पर गति रोध निर्माण कराया जाने की मांग भी बैठक उठी। Post navigation स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के नारों के साथ विद्यार्थियों ने निकाली रैली आम्बुआ में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न