झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट नगर के मध्य भक्त संत मलुकदास की प्राचीन धरोहर दीपमालिका नवरात्रि मे नृसिंह भक्त मंडल की ओर से प्रतिदिन दीपको से श्रृंगारित की जाती हैै जिसकी शोभा को देखने बड़ी संख्या मे श्रद्धालु आ रहे है नवरात्रि के प्रथम दिवस विगत दिनो पेटलावद हादसे मे अकाल मृत्यु के शिकार सैकडो लोगो की आत्मशांति के लिए भक्त मण्डल के कार्यकर्ताओ ने मौन दीपक लगाकर दीपमालिका की मोन आरती उतारकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नृसिंह भक्त मंडल के सचिव साचिन सोनी ने बताया कि महाअष्टमी के अवसर पर दिपमालिका की परम्परागत महाआरती का भव्य कार्यक्रम होगा जिसमे नगर के सभी देवालयो के संत महंत पूजारी सर्व समाजजनो को आमंत्रित किया गया है । Post navigation नगर कन्या भोज का आयोजन ” कल पैलेस गार्डन ” में तीन दिवसीय विजयादशमी मेले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम