लोकेन्द्र चाणोदिया बामनिया बुधवार सुबह लगभग 7:30 बजे मुंबई दिल्ली रेल मार्ग पर खाचरोद के निकट रेलवे ट्रैक के ऊपर से जा रही ओएचई के तार टूट गए जिससे मुंबई दिल्ली रेल मार्ग लगभग 1 घंटे तक बंद रहा। रतलाम आ रही अवध एक्सप्रेस को रावटी में तथा मुंबई जा रही दुरंतो को रतलाम में रोका गया। ओर कुछ ट्रेने भी प्रभावित हुई, लगभग 1 घंटे बाद रेल यातायात शुरू हो पाया। मुंबई दिल्ली रेल मार्ग में अभी खाचरोद नागदा खंड में केवल अपलाइन से रेल यातायात चलाया जा रहा है, डाउन रेल लाइन मरम्मत के लिए अभी बंद कर दी गई है ! जानकारी सूत्रों पर आधारित । Post navigation श्रावण मास में महिलाओ ने की अनूठी पहल, निकाली भव्य कावडयात्रा, 10 किलोमीटर से जल लाकर किया भोलेनाथ का अभिषेक आगामी त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक