अलीराजपुर लाइव के लिए आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- नगर के एक व्यापारी से दिन दहाड़े लूट की वारदात हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के बाबूलाल राठौड़ अपने वाहन से शुक्रवार दोपहर 12 बजे दाहोद जा रहे थे। रास्ते मे ग्राम गुजरात सीमा के पहले ग्राम काकडबारी के समीप राठौड़ के वाहन को ओवरटेक करते हुए एक बाइक पर सवार तीन युवको ने उन्हें रोका ओर उनकी कनपट्टी पर कट्टा अड़ा कर राठौड़ से रुपये मांगने लगे। राठौड़ ने बताया कि में गाड़ी चला रहा था उनमे से एक युवक ने मेरी ओर का गाड़ी का दरवाजा खोल कर मेरे जेब मे रखे 15 हजार रुपए छीन लिए। बाइक पर तीन युवक सवार थे जिनकी बाइक पर जीजे 20 नंबर आधा लिखा हुआ था। शाम को घटना की रिपोर्ट आजाद नगर थाने पर दर्ज की गई। Post navigation एनवक्त पर रुठों को मनाने की कवायद में जुटे भाजपा-कांग्रेसी भारी बारिश का अलर्ट जारी : झाबुआ-अलीराजपुर जिले में 24 घंटे में हो सकती है मूसलाधार बारिश