अलीराजपुर लाइव- 19 जनवरी को आम्बुआ थाना क्षेत्र में परमेश्वर पिता बद्रीलाल सोलंकी निवासी गंगाखेड़ी पेटलावद से नानपुर दोपहर 12 अपनी बाइक से आ रहे थे कि रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक से बोरझाड़-मोटाउमर रोड एक बदमाश पहले से ही खड़ा था फरियादी परमेश्वर की बाइक के सामने दो बदमाशों ने बाइक सामने अड़ा दी तथा तीसरे बदमाश ने फरियादी से मारपीट शुरू कर दी और एक बैग जिसमें आवश्यक दस्तावेज के साथ मोबाइल व नकदी 700 रुपए लूटकर रफुचक्कर हो गए। फरियादी परमेश्वर सोलंकी की रिपोर्ट पर आम्बुआ पुलिस ने धारा 394 भादवि का मामला दर्ज किया। अज्ञात लुटेरों का रोड पर दिन में लूट की घटना को अंजाम देना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। इसके बाद एसपी कार्तिकेयन के निर्देश व एसडीओपी जोबट के मार्गदर्शन में लुटेरों की पतारसी करने के लिए थाना प्रभारी मोतीसिंह नायक, के नेतृृत्व में टीम बनाई गई जिसमें पता चला कि मास्टर पिता इंदरसिंह निवासी किलाना, नानका पिता मालिसंह निवासी ग्राम बावड़ी तथा कमलेश पिता नानका निवासी बड़ीजुवारी द्वारा उक्त राहजनी के अपराध को अंजाम दिया गया। इसके बाद मास्टर पिता इंदरसिंह व उसका साथी नानका पिता मालसिंह को पुलिस ने धरदबोचा और आरोपी मास्टर से लूट गया इंटेक्स कंपनी का मोबाइल बरामद किया तथा आरोपी नानका से घटना में उपयोग की गई बाइक सीडी डिलक्स बिना नंबर जब्त की गई। घटना के बाद आरोपी कमलेश फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। Post navigation पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश गोली चलने की आवाज से लोगों में फैली दहशत