राजेंद्र शर्मा @ दाहोद 

धानपुर तहसील के पिपेरो गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक महिला ने प्रसव के दोरान एक अविकसित बालिका को जन्म दिया था जिसके सवा महीने बाद उसके सगे दादा ने अंधश्रद्धा के चलते उस मासूम नवजात बच्ची को उठा कर ले जाने के बाद धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े कर मौत के घाट उतार कर उसे जमीन में दफ़न दिया था तत्पश्चात मासूम बालिका की माता ने धानपुर पुलिस थाने में अपने ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर घनिष्ठ जांच कर मासूम बालिका को जहां पर दफन की गई थी वहां पर खुदाई कर उस बालिका के मृतदेह को बाहर निकाल कर नजदीक के अस्पताल में पीएम करने हेतु भेज दिया गया था
मिली जानकारी अनुसार धानपुर तहसील के पिपेरा गांव के मेडा फ़लिये कि निवासी ज्योतिका नवलसिंह मेडा ने सवा महीने पहले एक बालिका को जन्म दिया था बालिका के जन्म के बाद बालिका विकसित रूप से जन्मी होने का मालुम पडा था तत्पश्चात ज्योतिका के ससुर शंकर भाई वीरीया मेडा के मन में बालिका अविकसित होने से अंधश्रद्धा का भूत भूत जागृत होने पर उन्होंने दिनाक 28/1/2019 के दिन बालिका को अपने घर से उठाकर ले जाकर धारदार हथियार से बालिका के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर उसे मौत के घाट उतार दिया था तत्पश्चात शंकर भाई मेडा ने उस बालिका को एक खड्डा खोदकर उसमें दफन कर दीजिए समग्र घटना में बालिका की माता ज्योतिका ने अपने ससुर शंकर मेडा पर शक होने पर उनके खिलाफ धानपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने घनिष्ठ जांच कर नवजात बालिका को जहां पर दफन किया था वहां पर खुदाई काम कर बालिका के मृतदेह के टुकड़े बाहर निकाल कर उन्हें नजदीक के अस्पताल में पीएम करने हेतु भेज कर शंकर मेडा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर आगे की जांच शुरू की हे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *