झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट- मेघनगर के कुछ युवाओ को ले जा रही बीजेपी के मेघनगर मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता की कार बीती रात दाहोद और गोधरा के बीच हादसे का शिकार हो गई। अज्ञात वाहन ने चालक कार को भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे मे मेघनगर के युवक महावीर की मौत की खबर है जबकि पत्रकार रजत कावडिया, और प्रांजल बाफना घायल हुए है। कार में दिवीक कावडिय़ा, सचिन वागरेचा इस कार में सवार थे जो सुरक्षित है। बताया गया है कि यह सभी जैन तीर्थ शंखनेश्वर पाश्र्वनाथ जा रहे थे तभी पिपलोदा के समीप यह हादसा हुआ। Post navigation बेटिया अभिशाप नहीं वरदान है, बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से लाएंगे : कैबिनेट मंत्री पाटीदार भावसार के दो साल ; आंकड़ों मे भारी लेकिन विवादों का साया भी