योगेंद्र राठौर, सोंडवा सोंडवा तहसील मुख्यालय पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पिछले 1 माह से भी अधिक समय से ब्रांच मैनेजर की पोस्ट खाली है। एक माह पहले यहां पर पदस्थ बैंक मैनेजर का तबादला हो गया था जिसके बाद यहां पर कोई भी बैंक मैनेजर पदस्थ नहीं किया गया। जिससे यहां की जनता और बैंक के ग्राहक काफी परेशान आ रही है। क्योंकि आए दिन उन्हें बैंकों में जो भी काम होता है उसके लिए बैंक मैनेजर उपलब्ध नहीं होते । इससे यहां के आसपास के 74 पंचायतों की करीब 50 हजार जनता और इस बैंक के ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि बैंक अपनी वेबसाइट पर अपना 101 साल पुरानी होने का दावा करती है और ग्रामीण क्षेत्र के लिए उसे एक मैनेजर तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। आखिर क्या कारण है की ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक मैनेजर तक उपलब्ध नहीं हो रहा। सवाल यही है कि आखिर कब तक इस बैंक के ग्राहक बिना बैंक मैनेजर के परेशान होते रहेंगे। Post navigation तेंदुए ने किया बकरी का शिकार क्षेत्रीय सांसद डामोर आज सोंडवा तहसील के दौरे पर, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से करेंगे भेंट