अलीराजपुर।
अलीराजपुर जिले में आदिवासी समाज द्वारा दहेज प्रथा को लेकर जिले के ग्राम पानगुड़ा में 14 ग्राम के प्रमुखों की आपसी सहमति से दहेज को कम करने के विषय में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के जिलाध्यक्ष मुकामसिंह डावर द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की उन्नती और विकास के लिये वैवाहिक कार्यक्रम में दिये जाने वाले दहेज जो कि अत्यधिक रूप से लिया जा रहा है जो कि वर्तमान में लाखों रुपए लिए जा रहे हैं, जिससे आदिवासी समाज में नवयुगल भविष्य में कर्ज में डूबा रहता है जिस कारण से उसे मजबूरन गुजरात की ओर पलायन करना पड़ता है। बैठक में मौजूद ग्राम प्रमुखों ने जिलाध्यक्ष की बात से सहमत होकर आगामी दिनों में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम में दहेज की किमत मात्र 2 लाख 551 रूपये तय किया गया है।
इन ग्राम के ग्राम प्रमुख हुए बैठक में शामिल
इस बैठक में ग्राम पानगुड़ा, पुनियावाट, बिनत से नवलसिंह मेढ़ा, पस्टार से छगन सरपंच, आमखुट से तड़वी, मण्ढार से हरसिंह, पनाला से भुवान तड़वी, कनेरा, छोटी सर्दी से मोहन कलेश, बड़ी सर्दी से जितेन्द्र चौहान, एरण, भावटा से धना भाई तड़वी, कुंहा से इडा भाई सरपंच, आमझिरी से कालू पटेल, पेरू भाई सरपंच, केनसिंह भूरिया, राजाराम कटारा, लक्ष्मण भाई, केरम भाई, दिनेश मेढ़ा सहित आदि ग्राम से ग्राम के प्रमुख उपस्थित हुए। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *