प्रेम न्यूज़ एजेंसी,छकतला पीएमश्री शासकीय कन्या हाई स्कूल छकतला में कक्षा दसवीं की छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से आयोजित गया कार्यक्रम में छात्राओं ने माता सरस्वती की पुष्पमाला और तिलक लगाकर पूजन किया गया। सभी छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया । कक्षा दसवीं की छात्राओं के लिए एक नृत्य भी प्रस्तुति दी गई । सभी छात्राओं को संस्था प्राचार्य श्री छितुसिंह बामनिया एवं शिक्षकों ने आगे अपना और अपने माता पिता और साथ ही गाँव का भी नाम रोशन करते हुए उज्जवल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने भी संस्था को उपहार भेंट किया। कार्यक्रम में कक्षा छठी से दसवीं तक की छात्राएँ और संस्था के श्री मोहन सिंह कनैश, श्री विक्रमसिंह डावर, श्री देवेन्द्र डावर, श्री जगदीश ठकराव, श्री जबरसिंह बारिया, श्री चन्द्रभानुसिंह चौधरी कु.सुनिता चौगड़ श्री विनेश भयडिया श्री अंशुल वाघेला ,श्री राहुल अवास्या ,श्री इकराम सिंह रावत, श्री बच्चुसिंह भाबर उपस्थिति थे। Post navigation मातृशक्ति अखंड दीप जन्म शताब्दी संवर्धन यात्रा ककराना में मां नर्मदा के तट से हुई शुरू वन मंत्री ने टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया