जीवनलाल राठौड़, पेटलावद दशहरा पर्व मनाने की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। नगर के मेला ग्र्राउंड में शुक्रवार की शाम को दशहरा मेला लगेगा, जिसमें रामचंद्रजी झांकी में सवार होकर आएंगे और रावण का वध करेंगे। नगर परिषद द्वारा इस बार रावण का 51 फीट का पुतला बनाया जा रहा है. जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। मेला ग्राउंड पर लाईटिंग, सफाई और पानी की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। दशहरा उत्सव के लिए हजारों लोगों के आने की संभावना है। इस बार आचार संहिता के चलते मेला मैदान में डी के अंदर जनप्रतिनिधि और अन्य नेता दिखाई नहीं देंगे। प्रशासन भी इस मामले में सख्त है। रावण दहन स्थल पर खान पान की भी दुकाने लगना प्रारंभ हो गया है. Post navigation नगर में पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च कुएं पर पानी भरने गईं महिला की कुएँ में गिरने से मौत