मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ

आम्बुआ (अलीराजपुर) आम्बुआ से लगभग 11 किलोमीटर दूर ग्राम बड़ी टेकरे पर आज अपराह्न एक बाइक की टक्कर चार पहिया वाहन से होने के कारण एक युवक की मृत्यु तथा एक युवक घायल होने के समाचार है। हमारे संवाददाता को पुलिस चौकी बड़ी में पदस्थ ए.एस.आई अफजल खान ने दूरभाष पर बताया कि अलीराजपुर के समीप स्थित ग्राम रामसिंह की चौकी निवासी लालू उर्फ रितेश पिता कलम सिंह भिलाला (28) तथा आम्बुआ ढेचकुण्डी फलिया निवासी राजेंद्र सिंह पिता अंतर सिंह रावत (29) मोटरसाइकिल से आ रहे थे रास्ते ग्राम बड़ी टेकरे(स्कूल के सामने) आम्बुआ की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन 4 बजे के लगभग आमने सामने टक्कर हो गई जिससे दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अलीराजपुर अस्पताल ले जाया गया घायलों में से लालू उर्फ रितेश (28) की रास्ते में मौत हो गई तथा राजेंद्र घायल होने से इलाज किया जा रहा है अस्पताल पुलिस चौकी पर मर्ग कायम किया गया आगे घटना की संपूर्ण विवेचना आम्बुआ थाने से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *