दिनेश वर्मा, झाबुआ धार जिले के मांगोद में आज सुबह लगभग 6.45 बजे एक ट्राला एवं टीयूवी क्रमांक एमपी 45 सी 2173 में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई जिससे टीयूवी में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना के बाद ट्राला चालक अपना ट्राला छोड़कर भागने में सफल रहा। अमझेरा थाना टीआई आरएल मीणा ने बताया कि आज सुबह लगभग पौने सात बजे इंदौर की ओर से आ रही टीयूवी चार पहिया वाहन की ट्राले से भिड़ंत हो गई जिसमें झाबुआ जिले के ग्राम झायड़ा निवासी तख्तसिंह नायक एवं कालिया छोटा ग्राम के निवासी हितेश नायक की इस हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं टीयूवी में सवार एक पुलिसकर्मी जो कि गंभीर रूप से घायल था उसके 108 वाहन द्वारा धार अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह आरक्षक भगतसिंह जो कि कोतवाली पुलिस झाबुआ में पदस्थ है। फिलहाल अमझेरा में दोनों ही शवों का पोस्मार्टम चिकित्सालय में करवाया जा रहा है तथा परिजनों को इस दु:खद घटना की सूचना दी गई। ) अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें। Post navigation मैंटेनेंस के चलते 29 सितंबर को बिलीडोज में 33/11 केवी उपकेंद्र के बंद रहने से शहर के इन इलाकों में रहेगा बिजली प्रदाय बंद गिट्टी खदान विवाद मे कांग्रेस नेता ने की 5 राऊंड फायरिंग ; हत्या के प्रयास के आरोप मे हुई गिरफ्तारी