जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलिराजपुर जिले के नानपुर में कल शाम को थाना परिसर में नानपुर के पूर्व थाना प्रभारी नेपालसिंह चोहान का विदाई समारोह कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान नवागत थाना प्रभारी मुकेश कनासिया के साथ पुलिस स्टाफ शांति समिति ग्राम रक्षा समिति प्रेस क्लब के सदस्यों ने फूल माला पहना कर पूर्व थाना प्रभारी नेपालसिंह चोहान का स्वागत कर विदाई दी।

उनके कार्यकाल में नानपुर में विधानसभा चुनाव 2023 शांति पूर्वक संपन्न हुआ। अपराध जैसे चोरी लूट पाट पर कार्रवाई कर शांति प्रदान की गई। इस दौरान चौहान ने कहा पत्रकार व पुलिस के सहयोग से ग्राम में शांति बनी रहे क्यो की पुलिस देश भक्ति जन सेवा का काम करती है और पत्रकार समाज सेवा के साथ प्रसाशन की कमियों को बता कर गांव व ग्राम के विकास में सहयोग करते है। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप क्षीरसागर ने किया। आभार नानपुर थाना प्रभारी कनासिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *