गौरव कटकानी@ कालीदेवी थाना प्रभारी श्री गौरव पाटिल द्वारा अपने पूरे स्टाफ के साथ आज सुबह थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमें 20-25 अलग अलग तरह के पौधे लगाए गए । थाना प्रभारी ने पूरे स्टाफ को निर्देश दिए कि हम सभी को मिलकर इन पौधों के रक्षा करना है। क्योकि यह पौधे ही हमे हर तरह की सुविधा प्रदान करते है इन्ही की वजह से हमे शुद्ध हवा और ऑक्सीजन मिलता है और जैसे ही यह पौधे बड़े होते है तब हमें इन्ही पोधो से फल खाने को मिलते ओर तो ओर गर्मी के समय भी यही पौधे हमे बैठने के लिए छाया भी करते । पूरे स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे सदैव इन पौधों की देखभाल करेंगे । वृक्षारोपण कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री गौरव पाटिल , सब इंस्पेक्टर अशफ़ाक़ खान, सब इंस्पेक्टर बी.के कनोजिया , ए.एस.आई यादव , एएसआई अनिता तोमर , प्रधान आरक्षक प्रवीण पाल , प्रधान आरक्षक राजेश गुर्जर , आरक्षक रविन्द्र बर्डे , आरक्षक राहुल , आरक्षक राजू , आरक्षक सुनील मारू , आरक्षक दिलीप डावर एवं पूरे स्टाफ का पूरा सहयोग रहा । Post navigation अपनी दुकान पर भूले हजारों के नोट बंडल को उसके मालिक तक पहुंचा कर दुकानदार मोहन भाई ने पेश की ईमानदारी की मिसाल विशेष अपराधों के प्रति शासन संवेदनशील, स्टेट को-ऑर्डिनेटर की हुई नियुक्ति; झाबुआ के थांदला से इनकी हुई नियुक्ति