थांदला। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की साधारण सभा विगत दिनो महावीर भवन पर संपन्न हुई थी उसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चयन किया गया था। इसके पश्चात चयनित पदाधिकारियों ने शेष पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का गठन किया। श्रीसंघ के अध्यक्ष रमेशचन्द्र चोधरी, सचिव राजेन्द्र व्होरा और कोषाध्यक्ष प्रकाश एम. शाहजी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर कनकमल घोडावत, लोकेश गादिया, जितेन्द्र घोडावत, रमेश श्रीश्रीमाल और राजेन्द्र रूनवाल (वैयावच्च प्रभारी), कमलेश तलेरा तथा प्रवीण पालरेचा को सहसचिव बनाया गया। वही मिलिंद कोठारी तथा सिंद्धार्थ कांकरिया को मीडिया प्रभारी तथा प्रकाश घोडावत, पुनमचंद गादिया, नगीन शाहजी, भरत भंसाली, महेश व्होरा तथा राजीव चोरडिया को मुख्य परार्मशदाता बनाया गया। विशेष आमंत्रित में सुरेन्द्र कांकरिया, राजमल शाहजी, रजनीकांत शाहजी और मोहनलाल लोढा को लिया गया। इसके अलावा 42 सदस्यो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। Post navigation विमला पंवार का निधन फलिए-फलिए गणेश जी बैठाकर भाजपाइ करेंगे वोटरों को आकर्षित